सागर नगर: गल्ला मंडी के पास स्थित एक किराने की दुकान में सामान के बीच दिखी नागिन, मौक़े पर पहुंचा स्नैक कैचर
गल्ला मंडी के पास स्थित एक किराना दुकान में शनिवार दोपहर 1 बजे नागिन निकलने से हड़कंप मच गया। दुकानदार तुरंत ही दुकान छोड़कर भाग बाहर आ गया और सूचना स्नेक कैचर बबलू पवार को दी।बबलू पवार बिना देर किए मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद नागिन को सकुशल पकड़ लिया। बबलू पवार ने बताया यह ढाई फीट लंबी कोबरा प्रजाति की नागिन है।