सागर नगर: विधायक शैलेंद्र जैन कोविड की तैयारियों का जायजा लेने जिला चिकित्सालय पहुंचे
विधायक शैलेंद्र जैन ने शुक्रवार को क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीना गिडियन, सीएमएचओ डॉ ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत के साथ कोविड की तैयारियों को लेकर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंनेआईसीयू में स्थित उपकरणों के संचालन, वेंटीलेटर के संबंध में जानकारी ली ।