हरिद्वार: ज्वालापुर और रुड़की में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं से चैन स्नैचिंग करने वाले दूसरे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने पकड़ा
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों रुड़की और ज्वालापुर में हुई 2 चैन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जटवाड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान दूसरे आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा और चैन के पैंडल बरामद किए हैं। आरोपी प्रशांत लक्सर के भूरनी का रहने वाला है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया था।