हरिद्वार: जगजीतपुर क्षेत्र में फिर आया जंगली हाथियों का झुंड, हाथियों को देख मची अफरा तफरी
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में फिर से जंगली हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों को देखकर आसपास मौजूद लोगों तथा राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। देर रात कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर हाईवे पर चल रहे ट्रैफिक को रूकवाया और हाथियों का झुंड कॉलोनी से खेतों की और चला गया। इस झुंड में करीब पांच हाथी थे। बता दे कि एक दिन पहले भी इस क्षेत्र में 4 हाथियों का झुंड घुस आया था।