हरिद्वार: देर आधी रात को निरीक्षण पर निकले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, ज्वालापुर कोतवाली में रात को ही ली अधिकारियों की बैठक
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल देर आधी रात को ही जनपद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने अचानक ज्वालापुर कोतवाली और मंगलौर कोतवाली में पहुंचकर रिस्पॉन्स टाइम को भी परखा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विवेचनाओं की स्थिति भी जानी।