हरिद्वार: हर की पौड़ी पर मामूली बात को लेकर भिड़े भिखारियों के दो पक्ष, जमकर चले लात घूंसे
बुधवार देर शाम गंगा आरती के बाद हरकीपौड़ी पर मामूली बात को लेकर भिखारियों के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मौके पर जमकर लातघूंसे चले लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आया। रोजाना शाम को होने वाली गंगा आरती के बाद हरकीपौड़ी पर भिखारियों का आतंक आए दिन ऐसे ही रहता है, लेकिन बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।