हरिद्वार: कांग्रेसियों ने बढ़ते अपराधों पर पूर्व CM हरीश रावत के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक से परशुराम चौक तक किया पैदल मार्च
गुरुवार को भारी बारिश के बीच कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने चंद्राचार्य चौक से परशुराम चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व CM हरीश रावत, कई विधायक समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लूट डकैती की बढ़ती घटनाओं और अपराधियों के ना पकड़े जाने को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।