हरिद्वार: राजस्थान के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने हर की पौड़ी पहुंचकर किया गंगा पूजन, तीर्थ पुरोहितों ने किया सम्मानित
राजस्थान के शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बुधवार शाम हरकीपौड़ी पर गंगा आरती में शिरकत की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सम्मानित किया। रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद और लोगों के प्यार से ही वे यहां तक पहुंचे हैं और अपनी विधानसभा की जनता को हरिद्वार दर्शन करना उनका उद्देश्य है।