बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: ढोड़न में प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हटाए 28 मकान, पुनर्वास प्रक्रिया तेज़
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत छतरपुर के ग्राम ढोड़न में प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से 28 खाली मकानों को शांतिपूर्ण ढंग से हटाया। एडीएम नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में कार्रवाई न्यूनतम पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्रशासन प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के लिए प्लॉट, आवास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। जिसकी जानकारी ADM ने मंगलवार को दी।