धनौरा: गजरौला के मां ललिता देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आई तीन महिलाओं के कुंडल चोरी, पुलिस जांच में जुटी
गजरौला में स्थित मां ललिता देवी के मंदिर में चैत्र माह के पांच मंगलवार को विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यहां बड़ी संख्या में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाते हैं। नवजात शिशुओं का मुंडन संस्कार भी कराया जाता है। खास बात यह है कि यह मंदिर वर्ष में केवल पांच मंगलवार को ही खुलता है।