बाह: बाह पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर को दबोचा
आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर कमिश्नरेट आगरा की थाना बाह पुलिस ने सुरक्षा व चेकिंग अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने डगर मंडी से मंगदपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान मोहल्ला गंज निवासी 22 वर्षीय आकाश उर्फ काली को पकड़ा। शनिवार शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि तलाशी में उसके पास से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस ब