गोला: प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड बड़हलगंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली के बच्चों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली एवं स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर जन-जन को मतदान के लिए किया जागरूक। जागरुकता रैली को प्रधानाध्यापक हरिलाल निषाद एवं प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।