गोला: गायघाट में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़िता महिला पर विपक्षी मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
बड़हलगंज थाना अंतर्गत ग्राम गायघाट में बीते 19 अप्रैल को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में महिला व बच्चे को बुरी बेरहमी से पीटा गयाl पीड़िता दीपा देवी ने स्थानीय थाना बड़हलगंज में तहरीर देकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया थाl पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर अभियुक्तों द्वारा आए दिन मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा हैl