माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार श्री महिपाल ढांडा जी ने सेक्टर-24 के पदाधिकारियों के साथ सुना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 135वाँ 'मन की बात' कार्यक्रम। माननीय शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार श्री महिपाल ढांडा जी ने सेक्टर-24 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने "सेव द रेन (Catch the Rain)" अभियान पर विशेष बल देते हुए कहा कि वर्षा के पानी को वहीं संजोना चाहिए जहाँ वह गिरता है, ताकि जल संकट का स्थायी समाधान निकाला जा सके। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका पर भी प्रेरणादायक विचार साझा किए।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण चलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड 12 पार्षद बिट्टू प्रजापति , मण्डल प्रभारी गुरुदेव, सेक्टर-24 के प्रधान कवल सिंह साहरण, उपप्रधान डॉ. सोनू सिंह, उपप्रधान मुकेश गोयल, संरक्षक मदन तायल, जिला कष्टनिवारण समिति सदस्य मिथलेश शर्मा , जोगीराम जिंदल, चेतन मित्तल, गोपाल तायल सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।