देवरी: देवरी प्रखंड स्थित किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल चतरो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Deori, Giridih | Sep 5, 2026 देवरी प्रखंड स्थित किड्स कान्वेंट प्ले स्कूल, चतरो में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।