बक्सर: बक्सर में गंगा तट पर “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम, डीएम की मौजूदगी में युवाओं ने गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 महात्मा गांधी की जयंती पर सुबह 8 बजे “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत नमामि गंगे अभियान तथा जिला गंगा समिति बक्सर के तत्वावधान में प्रातःकाल गंगा तट पर व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह सहित जिले के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।गंगा की स्वच्छता ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र की समृद्धि की आधारशिला है।