बक्सर: मतदाता जागरूकता के लिए नगर में निकाली गई 5 किमी जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया मतदान का संदेश
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर में बुधवार को रात्रि 8:30 व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम एवं उप विकास आयुक्त के निर्देशन व पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रा गुरुकुल के युवाओं द्वारा 5 किलोमीटर लंबी भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.