बक्सर: रेलवे ने बक्सर को दिया एक और तोहफा, बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट का बक्सर तक हुआ विस्तार
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 रेल मंत्रालय ने बक्सर को एक और सौगात दिया है अब यात्रियों को बक्सर से बिलासपुर जाना आसान हो जाएगा। क्योंकि गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बक्सर तक बिस्तार कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार गाड़ी संख्या 22843/22844 बिलासपुर पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार अब बक्सर तक कर दिया गया है।