बड़ौत: बूढपुर निवासी एक आरोपी को रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 26, 2025 रमाला पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी अजय कुमार पुत्र रामदेव निवासी गांव बूढपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।