बड़ौत: गांगनौली में तेज तूफान और बारिश से एक मकान की छत गिरने से लाखों रुपए का सामान दबकर नष्ट
Baraut, Bagpat | May 25, 2025 शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि जहां तेज तूफान से बामनौली, दोघट, बेगमाबाद गढ़ी, मांगरौली आदि स्थानों पर आम के बागों को नुकसान पहुंचा है। तूफान में कच्चा आम झड़कर नीचे गिर गया। गांगनौली निवासी नरेश पुत्र हरपाल के मकान की छत भर-भराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर बाइक, बर्तन, भूसा, खल चोकर, अनाज आदि सामान दबकर नष्ट हो गया।