बड़ौत: किसान सेवा सहकारी समिति दोघट देर से खुलने पर खाद्य वितरण में हंगामा, किसानों के बीच नोकझोंक का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 25, 2025 किसान सेवा सहकारी समिति दोघट पर रविवार को खाद के लिए क्षेत्र के किसानों की मारामारी मची रही। समिति पर किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर इकठ्ठा हो गए। किसानों का आरोप है कि समिति 10:30 बजे खुली। जिस कारण किसानों की भीड़ बढ़ गई। किसान खाद पहले लेने की होड़ में एक दूसरे से आगे लाइन में लगने लगे, तो इस बीच कुछ किसानों की आपस में नोकझोंक हो गई।