बड़ौत: दाहा-गैड़बरा मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने तमंचे के बल पर दाहा निवासी किसान से मारपीट कर की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 26, 2025 दाहा गांव निवासी बुजुर्ग किसान महक सिंह ने रविवार रात करीब 8:30 बजे बताया कि वह दाहा गैड़बरा मार्ग से होते हुए रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने खेत पर जा रहा था। जैसे वह ऋषिपाल के खेत के पास पहुंचा, तो वहां खड़े बाइक सवार युवकों ने रोक कर मारपीट करते हुए तमंचा लगाकर गन्ने के खेत में ले गए तथा नगदी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।