बड़ौत: बड़ौत में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष को सभासद ने दी जान से मारने की धमकी, CCTV वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 26, 2025 बडौत में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विनोद गोयल को नगरपालिका बडौत के सभासद द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष को उनके प्रतिष्ठान पर आकर धमकी दी गई। नगरपालिका परिषद बडौत के सभासद रमेश शर्मा ने गौशाला विवाद के चलते धमकी दी है। पुरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।