बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने भोला बीघा से ई-रिक्शा से 96 लीटर विदेशी शराब जब्त की, चालक गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | Aug 21, 2026 मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने भोला बीघा गांव के समीप से जांच के दौरान एक ई रिक्शा से 96 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप कुमार चौहान ने गुरुवार की रात 9 बजे बताया कि शराब तस्करी के आरोप में ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है।बताया कि रामपुर की ओर से ई रिक्शा भोला बीघा गांव की ओर जा रहा था।