विधायक भिण्ड श्री कुशवाह ने आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों से कि चर्चा
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भिण्ड शहर में आंगनबाड़ी केंद्र 35/6 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों से चर्चा की गई, उनके पोषण स्वास्थ टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई और बच्चों के साथ समय व्यतीत किया गया।
उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें नियमित आंगनवाड़ी आने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह अंब, परियोजना अधिकारी परशराम शर्मा, साधना चौधरी, और पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind