लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी भिण्ड ने नायब तहसीलदार, नगर पालिका भिण्ड सीएमओ और नगर पालिका के अमले के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किसी भी बस्ती के मकानों में पानी भरने की स्थिति नहीं पाई गई।
प्रशासनिक टीम ने निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
अधिकारियों ने नगर पालिका अमले को आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind