हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास अपर रोड पर कपड़े की दुकान में निकला सांप, मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मंगलवार शाम हरकीपौड़ी के पास अपर रोड स्थित कपड़े की दुकान में सांप के निकलने से अफरातफरी मच गई। सांयकालीन गंगा आरती समाप्त होने के बाद बाजार में काफी भीड़ थी। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर शाम साढ़े 7 बजे करीब वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर बोरे में कैद किया। वन विभाग में व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील की है।