हरिद्वार: जनमन योजना के तहत आवास सर्वेक्षण में लापरवाही का मामला, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने वीडीओ का वेतन रोका
मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकने और विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें पाया गया कि 45 परिवारों में से 42 अपात्र थे और 3 पात्र परिवारों को सिस्टम द्वारा रिजेक्ट किया गया