कोईलवर: कोईलवर में पंचायत सचिवों की हड़ताल, कामकाज पर पड़ा असर
कोईलवर प्रखंड में पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर सचिवों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया है। संघ के जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने बुधवार कि साम 4 :30 जानकारी देते हुए बताया कि गृह जिले में पदस्थापना, ग्रेड पे लागु करने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जा रहीं हैं।