हज़ारीबाग: तीज पर्व को देखते हुए एक दिन श्रमदान करेंगे निगम के सफाई कर्मी,नगर आयुक्त से वार्ता में नहीं बनी बात
हजारीबाग नगर निगम के नव पदस्थापित नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत हुई लेकिन इस बातचीत का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है। निगम कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।