हजारीबाग जिले के बरही में नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, पुलिस एवं नागरिकों के बीच अविश्वास एवं दूरी को दूर करने के लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।