हज़ारीबाग: आरएनवाईएम कॉलेज परिसर में मिला कोबरा साप, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
आरएनवाईएम कॉलेज परिसर में कोबरा साप मिला, जिसे देख वहा के शिक्षक घबरा गए। इसकी सूचना बरही वन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम ने कोबरा साप को पकड़ कर ले गया। जिसे दूर जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा कोबरा साप को पकड़ ले जाने पर कॉलेज प्रबंधन समिति ने धन्यवाद दिया।