हज़ारीबाग: मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में भव्य महाआरती के साथ दो दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव संपन्न
हज़ारीबाग़ मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन शाम में मंगला आरती,पाटा पूजन वही संध्या में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन एवं भव्य महा आरती के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न हुआ। महाआरती में तेरह सुहागन महिलाओं ने दादी जी की आरती की।