हज़ारीबाग: मां दुर्गा नर्सिंग होम में इलाज के अभाव में 18 वर्षीय युवक की मौत मामला दर्ज
हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के सरदार चौक स्थित मां दुर्गा नर्सिंग होम में इचाक कुरहा निवासी 18 वर्षीय आशीष की इलाज के अभाव में मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों द्वारा बड़ा बाजार आप में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन के अनुसार आशीष को पेट में दर्द हो रहा था। परिजन आशीष को लेकर हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए गए थे।