शिकोहाबाद: शिकोहाबाद शहर में हुई हाफ मैराथन दौड़ में करीब 2800 प्रतिभागियों ने लिया भाग, दिखाया उत्साह
शिकोहाबाद में हो रही हाफ मैराथन 21 किलोमीटर एव 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रतिभागियों ने रविवार सुबह 5 बजे से तैयारी शुरू कर दी थी दौड़ में स्थानीय युवाओं, महिलाओं, और वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपनी भागीदारी दिखाई। रविवार दोपहर 12 बजे करीबन तो दौड़ सम्पन्न हुई। 21 किलोमीटर विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।