शिकोहाबाद: मंदिर मामले को लेकर बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल शिकोहाबाद की नगर कार्यकारिणी द्वारा शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मंदिर को मामले को लेकर स्टेशन पहुँच कर डीआरएम के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह को सौंपा। उनके द्वारा जानकारी दी गई कि मंदिर को व मूर्तियों को रेलवे कॉलोनी परिसर में नए मंदिर के रूप में स्थापित करने की योजना तैयार है।