शिकोहाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास कीमेन ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति गंभीर घायल, पैर कटे
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक कीमेन ट्रेन की चपेट में आकर रविवार रात सात बजे करीबन गम्भीर घायल हो गया। बताया गया उनके पैर कट गए। आनन फानन में उनको उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज कराया गया, वहां परिजनों ने उनका नाम नीरज कश्यप बताया है। फिलहाल इलाज जारी है।