शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र इटौली के पास मैक्स पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
नगला बिलोटिया निवासी बबलू बाइक द्वारा रविवार रात साढ़े सात बजे इटौली से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान इटौली के पास एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने रौंद दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।