सूरजगढ़: निस्ता गांव में पांच गांवों की बैठक में मृत्यु भोज बंद करने और बहिष्कार का निर्णय लिया गया
सूरजगढ़ा प्रखंड के निस्ता गांव में पांच गांव की हुई बैठक में मृत्यु भोज को बंद करने एवं बहिष्कार का निर्णय लिया गया है. सोमवार पूर्वाह्न 9 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बैठक में निस्ता गांव के अलावा खेमतरणी स्थान, खर्रा, चननियां एवं नवाबगंज गांव के ग्रामीण शामिल हुए. मृत्यु भोज की राशि से लोग स्वेच्छा से गरीब बेटियों की विवाह में सहयोग कर सकते हैं.