हज़ारीबाग: कटकमदाग के खपरियावां में पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य की आधारशिला सदर विधायक ने रखी
कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां में मंगलवार को एग्यारह बजे संजय वर्मा के घर से मुरारी मिश्रा के घर होते हुए इमली पेड़ तक पी सी सी पथ निर्माण कार्य की आधारशिला स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद ने रखी झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम एवं हजारीबाग जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट योजना के अंतर्गत इसका निर्माण किया जायेगा,