हज़ारीबाग: हजारीबाग सांसद ने जिले में 108 एम्बुलेंस की दयनीय स्थिति पर लिया संज्ञान, सांसद प्रतिनिधि ने सीएस से की मुलाकात
हजारीबाग जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा की दयनीय स्थिति और विशेषकर जिस प्रखंड क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता नहीं है वहां तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने मंगलवार को एक बजे हजारीबाग जिले के सिविल सर्जन डॉ.सरयू प्रसाद सिंह से किया मुलाकात