हज़ारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मेन रोड के व्यापारियों से की मुलाकात, समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मेन रोड का दौरा कर व्यापारिक क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं वहां के व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर मैंन रोड के व्यापारियों ने विधायक प्रदीप प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर विधायक के समक्ष