हज़ारीबाग: केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. पंकज कुमार के नेतुत्व में मरीजो को मिल रही सुविधाओं एवं हो रही असुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने सरकार की सभी सुविधाओं की समीक्षा कर जायजा लिया, साथ ही निरीक्षण के संतुष्ट भी दिखे।