बिहारीगंज: सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष चुने गए डीके कुमार, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
बिहारीगंज प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के सभी पदों पर बुधवार को निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर डीके कुमार, उपाध्यक्ष गुरुदेव मेहता और सचिव पद पर रम्भा देवी निर्विरोध चुनी गईं। वहीं नौ सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।