बदलापुर: उमरी खुर्द गांव में पुरानी रंजीश को लेकर युवक ने पिटाई का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में पुरानी रंजीश को लेकर एक युवक ने विपक्षी पर पिटाई का आरोप लगाया. शैलेश बिन्द का आरोप है कि वह मेला देखकर घर लौट रहा था. विपक्षी अमित, अजय, अरुण के द्वारा उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है.