धौलपुर: ईद के त्यौहार से पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने सोमवार को कार्यालय में ईद के त्यौहार के मद्देनजर शहर काजी की उपस्थिति में मुस्लिम समुदाय के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने समुदाय के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि वे किसी भी प्रकार की गतिविधि देखते हैं जो त्योहार के सद्भाव को बिगाड़े तो तुरंत पुलिस को सूचित करें