धौलपुर: सदर थाना इलाके में अवैध शराब बेचते 1 व्यक्ति गिरफ्तार, बिक्री के पैसे जब्त
शहर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिसे बिरोंधा मोड जाटोली के पास एक दुकान से देशी, अंग्रेजी अवैध शराब व वीयर बेचते हुए गिरफ्तार किया। जहां से 171 पव्वा देशी शराब व 29 पव्वा अंग्रेजी शराब एवं 44 बोतल बीयर के साथ शराब बिक्री के 8 हजार 650 रुपये भी जब्त किए हैं।