खरखौदा: खरखौदा नगर पालिका ने अंबेडकर चौक के पास कार्रवाई करते हुए करीब सात दुकानों को तोड़ा, तैनात रही पुलिस
बुधवार को शाम करीब 5 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों व पुलिस की टीम अंबेडकर चौक के पास मौका स्थल पर पहुंची। जहां पर दुकान बना रहे लोगों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने अपने सभी दस्तावेज दिखाए और कहा कि वे कानून के हिसाब से कार्य कर रहे हैं और निर्माण की जो भी फीस लगती है वे फीस देने के लिए तैयार है।