खरखौदा: सिसाना गांव में टायर पंचर का करने वाले को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
सिसाना गांव में एक दुकानदार को कई युवकों ने पीट कर घायल कर दिया। थाने में शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सिसाना निवासी अंकित ने बताया कि वह अपनी टायर पंचर की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के बिजेंदर उत्तम, निखिल, जय भगवान व अन्य ने डंडों, बिट्टो से पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।