खरखौदा: रोहतक पीजीआई में काउंटर पर छोड़े गए पर्स को सिक्योरिटी गार्डों ने फरमाना निवासी को दिया वापस
रोहतक पीजीआई के दो सिक्योरिटी गार्ड जिनमें महिला सिक्योरिटी गार्ड निशु व सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्हें मिली 10240 रुपये की राशि को उसके मालिक फरमाना निवासी सुजाता मल्हाण को वापस लौटाया है। फरमाना गांव की महिला पीजीआई रोहतक में महिला डॉक्टर से अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए नई ओपीडी में गई थी।